सोनभद्र में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना के 14 मरीज मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग की रिस्पांस टीमों ने कोरोना संक्रमित व्यक्तियों के घर जाकर उन्हें दवाएं देने के साथ आइसोलेट कर दिया है। मरीजों को बाहर नहीं निकलने की हिदायत दी गई है। उधर बाजारों में भ्रमण कर पुलिस साप्ताहिक बंदी का पालन कराने में जुटी रही। कुल 42 लोग और स्वस्थ हुए।
जिले में केरोना की रफ्तार घट और बढ़ रही है। पिछले दिनों से इकाई की संख्या में मरीज मिल रहे थे, लेकिन रविवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार कोरोना संक्रमितों की संख्या में 14 पहुंच गया है। सीएमओ डॉ. नेम सिंह का कहना है कि कोरोना गाइड लाइन का पालन करके ही कोरोना को पूरी तरह से मात दी जा सकती है। उन्होंने लोगों से हाथों को धोते रहने और सोशल डिस्टेसिंग का पालन करने की अपील किया है। वहीं राबट्र्सगंज नगर में फोर्स के साथ सदर एसडीएम केएस पांडेय, सीओ राजकुमार तिवारी और कोतवाल अविनाश चंद्र सिन्हा अलग-अलग भ्रमण कर साप्ताहिक बंदी का पालन कराने में जुटे रहे। चोपन, रामगढ़, घोरावल, ओबरा, बभनी समेत अन्य कस्बों में भी पुलिस चक्रमण करती रही।