फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विरोध होने पर मतदाताओं को देना होगा शपथ पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। मतदाता सूची में शामिल सभी लोग लोकसभा चुनाव में मतदान करेंगे। इसके लिए भारत निर्वाचन आयोग ने जिला प्रशासन को निर्देशित कर दिया है। अगर कोई व्यक्ति मतदान के दौरान किसी युवा मतदाता की उम्र कम होने का सवाल उठाएगा तो वोटर को इस बात का शपथ पत्र देना होगा कि उसकी आयु 18 वर्ष से अधिक है। समस्त पीठासीन अधिकारियों के पास शपथ पत्र संबधित फार्म मौजूद होगा।
विज्ञापन

बताते चलें कि राबर्ट्सगंज संसदीय सीट के लिए घोरावल विधानसभा क्षेत्र के 3,70,743 मतदाता, राबर्ट्सगंज विस क्षेत्र में 3,29,183 वोटर, ओबरा विस के 3,13,620 मतदाता, दुद्धी विस क्षेत्र के 3,11,444 मतदाता और चकिया विधानसभा क्षेत्र के 3,67,518 मतदाता 1895 मतदेय स्थलों पर मतदान करेंगे। मतदान के दौरान पोलिंग बूथों पर अगर कोई व्यक्ति वोटर लिस्ट में शामिल युवा वोटर के उम्र को लेकर आपत्ति करेगा तो उक्त वोटर को आयु के संबंध में घोषणा के प्रारूप में भरकर देना होगा कि मैं सत्यनिष्ठा से यह घोषणा और प्रतिज्ञान करता हूं कि अर्हता की उस तारीख के जिसके प्रतिनिर्देश से इस निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक नामावली तैयार/पुनरीक्षित की गई थी, मेरी आयु 18 वर्ष से अधिक की थी। शपथ पत्र भरने के बाद मतदाता मतदान करेगा। अपर जिला निर्वाचन अधिकारी योगेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि जांच में अगर उम्र के संबंध में कोई मतदाता झूठा शपथ पत्र भरा पाया गया तो उसके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें