बभनी। विकास खंड बभनी के ग्राम पंचायत डूभा में दो माह से हैंडपंप खराब होने से पेयजल की समस्या उत्पन्न हो गई है। शनिवार को नाराज ग्रामीणों ने मनरेगा मजदुर युनियन के जिलाध्यक्ष देव कुमार विश्वकर्मा के नेतृत्व मे प्रधान व सचिव के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। उन्होंने तत्काल हैंडपंपों की मरम्मत कराए जाने की मांग की।
डूभा में जयपाल एवं रूपसाय के घर के पास लगे हैंडपंप दो माह से खराब है। इससे ग्रामीणों को पेयजल के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शन में शामिल कुन्ती, लीलावती, काजल, राजनरायण, रामदास, भइयाराम, दयाशंकर, सन्तकुमार ,योगेंद्र कुमार, आनंद, फुलपतिया, जगतनरायण, आरती, मनोज, सुरेश, रमेश, वंशनरायन ने कहा कि कई बार प्रधान और सेक्रेटरी से हैंडपंपों की मरम्मत कराने के लिए कहां गया। लेकिन उनके कानों पर जूं तक नहीं चला। चेतावनी देेते हुए कहा कि हैंडपंपों का तत्काल मरम्मत नहीं हुई तो ब्लॉक कार्यालय का घेराव करेंगे।