शक्तिनगर। एनटीपीसी विन्ध्याचल के वीवा क्लब में बुधवार को अंतर विभागीय वॉलीबाल प्रतियोगिता का समापन किया गया।समापन समारोह के मुख्य अतिथि महाप्रबंधक सुनील कुमार ने विजेता एवं उप विजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।
मुख्य अतिथि कुमार ने इस प्रकार की खेल-कूद गतिविधियों की सराहना करते हुए भविष्य में भी इनके आयोजन के लएि प्रेरित किया। यह प्रतियोगिता लीग आधार पर खेली गई तथा इसमें दो टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का फाइनल टीम ए तथा टीम बी के मध्य खेला गया जिसमें पांच राउंड के कड़े संघर्ष के बाद टीम बी ने प्रतियोगिता में अपनी जीत दर्ज की। इस अवसर पर महाप्रबंधक राजीव सुबेदार, महाप्रबंधक अनिल कुमार, महाप्रबंधक सांतनु कुमार मिश्रा के साथ अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।