शक्तिनगर। ऊर्जांचल स्थित शक्तिपीठ मां ज्वालामुखी मंदिर के प्रांगण में लगने वाले मेले की नीलामी गुरुवार को 12.52 लाख रुपये में मंजय शाह के नाम पर हुई। ज्वालामुखी मंदिर प्रागंण में चैत्र नवरात्रि पर भव्य पाक्षिक मेला लगता है। गुरुवार को ग्राम प्रधान चिल्काटांड़ रविन्द्र यादव की अध्यक्षता में तहसीलदार दुद्दी शशिभूषण मिश्रा की उपस्थिति में ज्वालामुखी धर्मशाला प्रांगण में मेले की नीलामी का आयोजन किया गया। इसमें अयोध्या गुप्ता ने छह लाख 87 हजार से पहली बोली लगाई। कई राउंड के बाद 12.52 लाख रूपये पर मंजय शाह के नाम पर बंद हुई। यह नीलामी विगत वर्ष से तीन लाख 42 हजार रूपये अधिक की हुई। इस दौरान शक्तिनगर थाना प्रभारी आशीष कुमार सिंह, लेखपाल सुरेश पाण्डेय, ग्राम विकास अधिकारी राज बहादुर सिंह, अनिल पाण्डेय, मोहन गुप्ता, बीडीसी सदस्य रंजीत कुशवाहा आदि मौजूद थे।