फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूरा करें 80 फीसदी मतदान को लक्ष्य

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। मतदाता जागरूकता अभियान के तहत बृहस्पतिवार को राबर्ट्सगंज के आर्य नगर में गोष्ठी हुई। इसमें हास्य कलाकार ब्रांड अंबेसडर मतदाता जागरूकता अभियान अभय शर्मा ने लोगों को 80 प्रतिशत से अधिक मतदान के प्रति जागरूक किया। शर्मा ने लोगों को बताया कि पिछली बार मतदान का प्रतिशत 57 था। इस बार 80 प्रतिशत मतदान का लक्ष्य रखा गया है, लेकिन हम सब का प्रयास सौ फीसदी मतदान का लक्ष्य पाना है। ताकि जिला पूरे देश में सबसे अधिक मतदान करने रिकार्ड बना सके।
विज्ञापन

ब्रांड एंबेसडर ने बताया कि इस बार निर्वाचन आयोग दिव्यांग मतदाताओं की सुविधा के लिए प्रत्येक बूथ पर व्हील चेयर की व्यवस्था के साथ ही उनकी सुविधा के लिए वालेंटियरों को भी लगाएगा। लोकतंत्र में मत, मतदाता और मतदान के महत्व को समझाते हुए उन्होंने सबसे अपील की कि ऐसे सभी लोग जो 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके हैं या जिनका अभी तक मतदाता पहचान पत्र नहीं बना हो वो तत्काल अपना मतदाता पहचान पत्र बनवा लें। इस दौरान आशीष पाठक, बलकार सिंह, रवि मेहता, गुरुविंदर सिंह, अवनीत सिंह, तरनवीर सिंह, गोपाल विश्वकर्मा, दीपचंद जायसवाल, दिलकरण सिंह, डॉ. संतोष, जसराज सिंह, जसकीरत सिंह, उमाशंकर मौजूद रहे। उधर, युवक मंगल दल ने राबर्ट्सगंज ब्लॉक के भोगर गांव में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया। संगठन के मनोज कुमार दीक्षित ने युवाओं को अधिक से अधिक मतदान की शपथ दिलायी। शाहगंज: श्री प्रमोद जी महिला महाविद्यालय कुशहरा शाहगंज में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत छात्राओं को मतदान की शपथ दिलाई गई। प्राचार्य मनोरमा मिश्रा ने कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है। मतदान हमारी संवैधानिक शक्ति है। मतदान हमारे संविधान में मिला सबसे बड़ा अधिकार है। प्रशासक प्रभु नारायण पांडे, ने कहा कि मतदान के लिए किसी प्रलोभन में न पड़ें। महाविद्यालय के छात्रसंघ अध्यक्ष सुहानी केसरी ने कहा कि लोकतंत्र मतदान से ही मजबूत होगा। यहां प्रवक्ता मीरा, राजकुमार, मिथिलेश कुमार मिश्रा, रूबी मिश्रा, अनिल कुमार पाठक, दीपक पांडे, सुगम कुमार मिश्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें