फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मास्टर ट्रेनर्स का आज होगा प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप मतदान कार्मिकों को प्रशिक्षण देने के निमित्त 29 मार्च को मास्टर ट्रेनर्स को कलेक्ट्रेट मीटिंग हाल में प्रशिक्षत किया जायेगा। डीएम अंकित कुमार अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि 29 मार्च को कलेक्ट्रेट मीटिंग हाल में दो पालियों में मास्टर ट्रेनर्स को प्रशिक्षित किया जायेगा। प्रथम पाली सुबह 10 बजे से दोपहर बाद एक बजे तक की होगी। इसमें विधान सभा घोरावल व राबर्ट्सगंज के मास्टर ट्रेनर्स को प्रशिक्षित किया जायेगा। दूसरी पाली का प्रशिक्षण दोपहर बाद दो बजे से शुरू होगा। इसमें ओबरा तथा दुद्धी विधान सभा के मास्टर ट्रेनर को प्रशिक्षित किया जायेगा। डीएम ने सभी मास्टर ट्रेनर को हिदायत दी है कि वे अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर प्रशिक्षण प्राप्त करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें