शक्तिनगर। एनटीपीसी विंध्याचल एवं सेवा भारत द्वारा सोमवार को नवजीवन विहार के सेक्टर नंबर तीन में संचालित कौशल प्रशिक्षण उन्नयन केंद्र के मैदान में महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया।
मुख्य अतिथि विंध्याचल परियोजना के कार्यकारी निदेशक अजीत कुमार तिवारी व सुहासिनी संघ की अध्यक्षता रेखा तिवारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि हमारा उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को स्वावलंबी बनाकर उन्हें समाज में बराबरी का दर्जा देने की है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण महिलाएं अपनी योग्यता के अनुसार अपने हुनर से स्वावलंबी बनाने का प्रयास कर रही हैं, जो सराहनीय है। महिलाओं के लिए संचालित केंद्र में प्रशिक्षण के लिए पांच सिलाई मशीन दिए जाने की भी घोषणा की। महासम्मेलन में कौशल उन्नयन हेतु प्रशिक्षण प्राप्त कर रहीं लगभग 600 महिलाओं नें भाग लिया। इस अवसर पर महाप्रबंधक राजशेखरन पद्मकुमार, कमला पद्मकुमार, महाप्रबंधक उत्तम लाल, संगीता कौशिक, पंकज एकबोटे, निखिलेश अवस्थी, मनोरमा आदि मौजूद रहीं।