सोनभद्र। भाजपा का मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम बृहस्पतिवार को जिले के सभी मंडलों में हुआ। वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया पर सक्रिय रहकर एक बार फिर भाजपा की सरकार बनाने में अहम योगदान देने का मंत्र दिया। बूथ को सबसे मजबूत करने का संदेश दिया।
राबर्ट्सगंज के रामलीला मैदान में बृहस्पतिवार को हुए मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के भाषण का सीधा प्रसारण किया गया। इसमें प्रधानमंत्री ने कहा कि सोशल मीडिया के जरिए सरकार ने सभी योजना जनता के बीच में पहुंचाया। 2019 में चुनाव में भी सोशल मीडिया के वॉलिंटियर हमारी सरकार की योजना जनता तक पहुंचाएंगे। कहा कि परीक्षा की घड़ी आ गई है। हमारा बूथ सबसे मजबूत होना चाहिए। इसके लिए हमें नए वोटर्स नए भाजपा परिवार जोडने होंगे। जिन लोगों को किसी भी प्रधानमंत्री योजना का लाभ मिला हो उन लोगों के पास जाएं, उनसे बात करें, उनको भाजपा की सदस्यता दिलाएं। इस दौरान विधायक भूपेश चौबे, नगर पालिका अध्यक्ष वीरेंद्र जायसवाल, धर्मवीर तिवारी, रामलखन सिंह, संजय जयसवाल, ओमप्रकाश दुबे, कैलाश तिवारी, रतनलाल गर्ग, रविंद्र केशरी, अमित पटेल, गीता देवी, राहुल, अजीत रावत समेत तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे। उधर कोन में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रधानमंत्री के भाषण का प्रोजेक्टर के जरिए लाइव टेलीकास्ट हुआ। यहां मंडल अध्यक्ष शशांक शेखर मिश्रा, रामनरेश पासवान, सुशील जायसवाल, शिव कुमार गुप्ता, सुशील चतुर्वेदी, राकेश तिवारी, बंशीधर, तेजवंत पांडे मौजूद रहे। ओबरा: मेरा बूथ सबसे मजबूत महासंवाद कार्यक्रम के तहत गोठानी में भाजपा कार्यकर्ता प्रोजेक्टर के जरिए प्रधानमंत्री से रूबरू हुए। यहां कार्यकर्ताओ ने संकल्प लिया कि वे पूरे जोर शोर से लगकर भाजपा को लोकसभा चुनाव में जिताएंगे। इस दौरान ओबरा विधायक संजीव गोंड़, ग्राम प्रधान गोठानी धर्मेद्र सिंह, संजीव त्रिपाठी, रामप्रीत गुजज्र, रामप्रताप निषाद, रामबली सिंह, राजू, लालबहादुर सिंह मौजूद रहे।