बीजपुर। एनटीपीसी रिहंद के राजभाषा अनुभाग द्वारा बुधवार को कर्मचारी विकास केंद्र के गौतम बुद्ध सम्मेलन कक्ष में हिंदी कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस मौके पर राजभाषा प्रभारी मिथिलेश कुमार श्रीवास्तव ने राजभाषा प्रावधानों, नियमों, अधिनियमों की जानकारी देते हुए वर्तनी मानकीकरण पर प्रकाश डाला।
कार्यशाला के दौरान वरिष्ठ प्रबंधक रविंद्र सिंह एवं अन्य अधिकारियों द्वारा प्रतिभागियों को राजभाषा कलेंडर का विमोचन कर वितरित किया गया। कलेंडर में राजभाषा अधिनियम 1963 की धारा 3(3) के अंतर्गत आने वाले दस्तावेजों की सूची, सामान्य प्रयोग के हिंदी एवं अंग्रेजी वाक्यांश, हिंदी प्रवीणता संबंधी आदेश एवं जांच बिंदुओं के अनुपालन, विभिन्न राजभाषा संबंधी कार्यक्रमों के फोटोग्राफ्स एवं नैगम सामाजिक दायित्वों के तहत संपन्न कार्यक्रमों की सचित्र जानकारी निहित है। इस अवसर पर राम तौल, मुकेश कुमार, संतोष विश्वकर्मा, कनक लाल, एजी अंसारी, श्यामा सिंह, शौकत अली, उमा शंकर पांडेय, दयानंद, अरविंद कुमार शुक्ला, दया शंकर लाल श्रीवास्तव, अभियंता एसएनडी पांडेय, राम गहन मौर्य, कृष्ण कुमार, रामजी द्विवेदी, आरडी दूबे, आशा राम, गौतम कुमार, रामानंद यादव, सुबोध कुमार आदि ने प्रतिभाग किया।