फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजभाषा हिंदी सम्मान से मिथिलेश कुमार श्रीवास्तव सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
बीजपुर (सोनभद्र)। विश्व हिंदी साहित्य सेवा संस्थान ने रविवार को प्रयागराज में 17 वें साहित्य मेला एवं काव्य सम्राट प्रतियोगिता में एनटीपीसी रिहंद के राजभाषा अधिकारी मिथिलेश कुमार श्रीवास्तव को सम्मानित किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि राज्यमंत्री एवं अध्यक्ष हिंदुस्तानी अकादमी उदय प्रताप सिंह ने रिहंद के राजभाषा अधिकारी को विभूषित किया। उपाधि वितरण के दौरान विशेष अतिथि बादल चटर्जी, आईएएसए पूर्व मंडल आयुक्त अशोक कुमार शुक्ला, आईपीएसए पूर्व उप पुलिस महानिरीक्षक संस्था के अध्यक्ष डॉ शहाबुद्दीन नियाज मोहम्मद शेख तथा संस्था के संयोजक व सचिव गोकुलेश्वर कुमार द्विवेदी भी मंचासीन रहे। अध्यक्षता सुप्रसिद्ध राष्ट्रीय गजलकार बुद्धि सेन शर्मा ने किया। श्रीवास्तव के साथ पंजाब, आसाम, महाराष्ट्र, दिल्ली, मध्य प्रदेश, वाराणसी, सोनभद्र एवं प्रयागराज से चयनित हिंदी सेवियों का सम्मान भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें