फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौर्य दिवस मना वीरों को किया याद

विज्ञापन
विज्ञापन
अनपरा। अनपरा तापीय आवासीय परिसर स्थित आंबेडकर पार्क में उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत परिषद अनुसूचित जाति/ जनजाति कर्मचारी कल्याण समिति शाखा अनपरा द्वारा सोमवार को शौर्य दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान लोगों ने वीरगति को प्राप्त हुए महार सैनिकों को याद किया गया।
विज्ञापन

भीमा कोरे गांव पुणे महाराष्ट्र में एक जनवरी1818 को महार सैनिकों की जीत पर हर वर्ष मनाये जाने वाले शौर्य दिवस कार्यक्रम अनपरा आंबेडकर पार्क कर्मचारी कल्याण समिति के तत्वाधान में सोमवार को शौर्य दिवस मनाया गया। इस दौरान समिति के कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे इं. शैलेश कुमार ने शौर्य दिवस के 201 वर्ष पूर्ण होने पर भीमा कोरेगांव की घटना पर विस्तृत इतिहास बताते हुए वीरगति को प्राप्त हुए महार सैनिकों को भावभीनी श्रद्धांजली दी। समिति के कोषाध्यक्ष इं. सदीप बौद्ध ने शौर्य दिवस पर महार सैनिकों के वीरता की प्रशंसा की तथा समस्त मूल निवासियों को शौर्य दिवस की बधाई दी। इस अवसर पर राजेश गौतम, श्याम सुदंर, सुभाष चन्द्र, विमलेश गोरखपुरी, ओम प्रकाश भारती आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें