फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाद विवाद प्रतियोगिता 96 विद्यार्थियों ने लिया भाग

विज्ञापन
विज्ञापन
रेणुकूट (सोनभद्र)। आदित्य बिड़ला इंटरमीडिएट कॉलेज में बुधवार को वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शुभारंभ प्रधानाचार्य रवींद्र सिंह ने किया। प्रतियोगिता छह समूह और चार सदन के कनिष्ठ एवं वरिष्ठ वर्ग के विद्यार्थियों के बीच हुई। इसमें 96 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

वरिष्ठ वर्ग में विषय ‘ऊर्जा के वैकल्पिक विकास के लिए पर्याप्त हैं तथा प्रौद्योगिकी का विकास मानव के लिए खतरे की घंटी है’ के तहत पक्ष और विपक्ष में 48 बच्चों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए। इसमें पक्ष में कक्षा 10 के अभिनंदन कुमार राय, कक्षा 12 की निक्की सिंह व कक्षा 10 की सृष्टि जायसवाल ने प्रथम, कक्षा 12 की आयुषी दुबे व कक्षा 10 की अंषिका यादव ने द्वितीय जबकि कक्षा 10 के सौरभ चौरसिया व कक्षा 9 की अंकिता राय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विपक्ष में कक्षा 11 की कविता यादव व कक्षा 9 की साक्षी सिंह ने प्रथम, कक्षा 9 के साहिल जायसवाल व कक्षा 11 की साईमा परवीन ने द्वितीय तथा कक्षा 12 की सृष्टि सिंह, कक्षा 9 के हिमांषु कुमार सिंह व कीर्ति शाही को तीसरा स्थान मिला। कनिष्ठ वर्ग में विषय ‘अनुशासन के लिए दंड आवश्यक है’ तथा ‘स्वच्छ भारत अभियान की सफलता सरकार की जिम्मेदारी हैै’ विषय पर 48 बच्चों ने भाग लिया। इसमें कक्षा आठ के अजय कुमार, गुनगुन झा व खशी प्रजापति ने प्रथम, कक्षा आठ के अभिनव व तनुप्रिया ने द्वितीय, कक्षा आठ के ही आशीष व दीपाली तिवारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विपक्ष में कक्षा आठ के आयुष कुमार पांडेय व नंदिनी यादव ने प्रथम, कक्षा छह के आदित्य कुमार व कक्षा आठ की उत्सव श्रीवास्तव ने द्वितीय तथा कक्षा आठ के हिमांशु प्रजापति व निहारिका सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इस दौरान अरविंद कुमार अग्निहोत्री, हरिहर प्रसाद यादव, राम जी गिरि, हृदयानंद ओझा, राकेश कुमार सिंह सोमा जोशी ने वरिष्ठ वर्ग, जबकि सुमन त्रिपाठी, मुरली मनोहर तिवारी, श्याम नारायण पांडेय, दिनेश पांडेय, रामयश व राधे श्याम द्विवेदी ने कनिष्ठ वर्ग के निर्णायक मंडल की भूमिका में रहे। अध्यक्षता सुरेश चंद्र सिंह, नीरू मिश्रा ने की। संयोजन राजीव कुमार पांडेय, सुधीर कुमार नायक एवं स्मिता सिंह ने की जबकि संचालन कक्षा आठ के छात्र प्रियांशु, प्रशांत ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें