फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलने से पूर्व ही भरभराकर गिरा रावण का पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

अनपरा। बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व दशहरा पर शुक्रवार शाम एनसीएल सिंगरौली मैदान में रावण दहन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां रावण दहन से पहले ही रावण का पुतला जमीन पर गिरने से बड़ा हादसा होने से बचा।
विज्ञापन

शिव मंदिर पूजा समिति के पदाधिकारी रावण दहन की तैयारी में लगे थे। इसी दौरान रावण का पुतला भरभरा कर नीचे गिर पड़ा। आयोजन समिति ने रावण के पुतले को खड़ा करने का प्रयास किया, लेकिन वह विफल रहे। रावण दहन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि एनसीएल के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक पीके सिन्हा को शिरकत करनी थी , परन्तु रावण के पुतले के गिरने से उनका कार्यक्रम रद्द कर दिया गया। बाद में किसी तरह आतिशबाजी कर गिरे हुए पुतले का दहन कर परंपरा का निर्वहन किया गया। आयोजन समिति ने आशंका जताई कि अधिक भार होने से रावण का पुतला ढहा। इससे ावण दहन देखने पहुंचे लोगों को भी मायूसी का सामना करना पड़ा। मैदान से एक साथ छूटी भीड़ से यातायात व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें