फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगराता में बही भक्ति की बयार, झूमते रहे श्रोता

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सोनभद्र। जिले में शुक्रवार रात जगह-जगह देवी जागरण में भक्ति की सरिता बहाई गई। राबट्र्सगंज में बढ़ौली चौक पर आटोमोबाइल्स संघ और न्यू मार्केट में मां अंबे महोत्सव समिति की तरफ से जगराता का आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा ने कलाकारों का माल्यार्पण कर जगराता का शुभारंभ किया।
जौनपुर से आए भोजपुरी गायक रवींद्र सिंह ज्योति और उनकी टीम ने कई भजनों की प्रस्तुति दी। रवींद्र ने गणेश और सरस्वती वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत की। गाने के बोल में मां विध्यवासिनी और मां शारदा की महिमा बखानी। सेवा में रहिया मइया के कहियो कृपा होई..., हे चंदा मामा कइले रहिया चारो ओर अजोरिया..., बाड़ी शेर पर सवार रूपवा मनवा मोहत बा... की प्रस्तुति से झूमने को विवश कर दिया। वाराणसी की प्रियंका सिंह ने होली खेले मसाने में, मइया के अंगना में.., बिगड़ी मेरी बना दे हे शेरों वाली मइया..., गीतांजली मौर्या ने प्यारा सजा है तेरा दरबार भवानी..., तेर दरबार में मइया खुशी मिलती है..., जिले के सुशील मिश्रा ने मइया के जयकारा लागे... गीतों की प्रस्तुति से समा बांधा। आखिर में दुर्गा पूजा और दशहरा के दौरान बेहतर सुरक्षा व्यवस्था के लिए आयोजन समिति की तरफ से इंस्पेक्टर चंद्रप्रकाश पांडेय का सम्मान किया गया। इस मौके पर एएसपी अरुण कुमार दीक्षित, सीओ विवेकानंद तिवारी, रमेश मिश्रा, राकेश मेहता, भगवत सिंह, काके सिंह, रामशकल चौबे, लालता मिश्रा, काजू सिंह, अजीत चौबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सलखन: मारकुंडी में मां दुर्गा पूजा समिति की तरफ से देवी जागरण का आयोजन हुआ। वाराणसी से आए कलाकारों ने गौरा पार्वती महाराज, हे दुख भंजन मारूती नंदन सुन लो मेरी पुकार.. से कार्यक्रम की शुरुआत की। संजय सुरीला ने जब भक्त नहीं होगे तो भगवान कहां होंगे.., गायिका स्वेता मित्तल ने तुम वंशी बजाते हो या मुझे सताते हो..., लालमोहन दूबे ने दुनिया बनाने वाले क्या तेरे मन में समाई, काहे को दुनिया बनाई..., बम बम बोल रहा है काशी.. की प्रस्तुति दी। इस मौके पर इंस्पेक्टर विजय प्रताप सिंह, जयशंकर राय, पूजा समिति के संरक्षक रामाश्रय भारती, श्रवण कुमार गुप्ता, संजय चौबे, अशोक गुप्ता, सुरेश गुप्ता, कल्लू अग्रहरी, ज्ञानचंद्र अग्रहरी, दीपू यादव, राजकुमार मिश्र, गौतम शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें