फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा की पाली का समय बदला

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र । यूपी बोडप़रीक्षा-2019 के समय में इस बार परिवतऩ किया गया है। पिछले वषत़क हाईस्कूल यानी पहली पाली की परीक्षाएं सुबह साढ़े सात बजे शुरू होती थी, मगर इस बार पहली पाली के समय में बदलाव किया गया है। अब पहली पाली की परीक्षाएं सुबह आठ से 11.15 बजे तक होगी। छात्रों के हितों को ध्यान में रखकर समय को आधे घंटे बढ़ा दिया गया जबकि दूसरी पाली की परीक्षाएं यथावत दो बजे से सवा पाच बजे तक होगी।
विज्ञापन

जिले में इस बार हाईस्कूल में 29288 विद्यार्थी व इंटरमीडिएट में 18591 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। हाई स्कूल में इस बार बालक 14254 और बालिका 15034 पंजीकृत है। इंटरमीडिएट में 8105 बालक व 10486 बालिकाएं हैं। यूपी बोर्ड की परीक्षा सात फरवरी से शुरू होंगी। बोर्ड परीक्षाएं दो मार्च तक चलेगी। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षाएं इस बार महज 16 कार्य दिवस में पूरी कर ली जाएंगी। जनपद में परीक्षा केंद्रों के निर्धारण का कार्य चल रहा है। यूपी बोर्ड ने परीक्षा में नकल रोकने के लिए खास योजना बनाई है। प्रत्येक परीक्षा कक्ष में चार सीसीटीवी कैमरा लगाने का निर्देश दिया गया है। कक्ष में दो कैमरा आगे व दो कैमरा पीछे लगाया जाएगा। इस बार परीक्षा परिणाम आने के दिन की भी घोषणा पहले ही कर दी गई है। यूपी बोर्ड परीक्षा का परिणाम 30 अप्रैल तक जारी कर दिए जाने की संभावना है। जिला विद्यालय निरीक्षक राज शेखर सिंह ने बताया कि बोर्ड परीक्षा की तैयारी जोरशोर से चल रही है। इस बार प्रथम पाली की परीक्षा का समय बदला गया है। परीक्षा सुबह आठ बजे से सवा 11 बजे तक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें