फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधूरी पानी टंकी को कागज में दिखा दिया पूर्ण!

विज्ञापन
विज्ञापन
दुद्धी । महिला सुरक्षा एवं जन सेवा ट्रस्ट की अध्यक्ष सावित्री देवी ने पीएम, सीएम, डीएम सहित अन्य को पत्र भेजकर दुद्धी विकास खंड के महुली मेें निर्मित पानी टंकी के निर्माण में लाखों के गोलमाल का आरोप लगाया है। कहा है कि निर्माण पूर्ण होने से पहले ही उसे कागज में पूर्ण दिखा दिया गया। जबकि तेरह लाख रुपये व्यय होने के बावजूद पानी टंकी ग्रामीणों के लिए पूरी तरह से निष्प्रयोज्य पड़ी हुई है। कहा कि डीएम और बीडीओ से इसकी शिकायत की तो गत 27 को अप्रैल को एडीओ सहकारिता अनरमा प्रसाद ने मौके पर जाकर जांच की।
विज्ञापन

सावित्री का दावा है कि जांच के दौरान शिकायत की पुष्टि हुई, बावजूद संबंधित मामले को दबाए हुए हैें। शिकायत में कहा गया है बारहवेें-तेरहवें वित्त से 2010-11 में इस कार्य को स्वीकृत किया गया था। उस मद से अब तक तेरह लाख रुपये खर्च किए जा चुके हैें लेकिन मौजूदा स्थिति यह है कि बोर कूड़ा कचरा से ढक चुका है। टंकी भी शोपीस बनी हुई है। सावित्री का कहना है कि शिकायत के निस्तारण में यह बताया गया कि यह कार्य क्षेत्र पंचायत द्वारा कराया गया है जो अभिलेखों में पूर्ण हो चुका है, बावजूद मामले को लेकर संजीदगी नहीें दिखाई जा रही है। उधर, एडीओ सहकारिता अनरमा प्रसाद का कहना था कि तेरहवेें वित्त से कार्य स्वीकृ़त हुआ था, अब उस मद मेें धनराशि नहीं आ व्रही है। इसलिए कार्य अधूरा रह गया है। कार्य अभी पूरा नहीें हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें