फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र और प्रदेश के जनविरोधी नीतियों की उखेड़ी बखिया

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। चोपन ब्लॉक के जुगैल गांव में स्थित जिरही मांता मंदिर परिसर में बुधवार को कांग्रेस की ब्लॉकस्तरीय पोल खोल सम्मेलन हुआ। केंद्र और प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों के बारे में लोगों को जानकारी दी। यूपीए सरकार में संचालित मनरेगा समेत अन्य जन कल्याणकारी योजनाओं के महत्व के बारे में बताया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष अरूण कुमार सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार में विकास कार्य पूर्ण रूप से ठप है। केंद्र में चार साल से अधिक भाजपा सरकार बने हो गई लेकिन अभी तक जुगैल समेत अन्य इलाकों में विकास कार्य नहीं हुआ। अंत्योदय योजना का लाभ भी गरीबों को नहीं मिल रहा है। गांवों में काम न मिलने के कारण श्रमिकों को पलायन करना पड़ रहा है। पीसीसी सदस्य अनिल कुमार सिंह ने कहा कि प्रदूषण से हवा-पानी प्रदूषित हो गया है। स्वास्थ्य-शिक्षा का अभाव है। बच्चे कुपोषण का शिकार हो रहे हैं। गरीबों का राशन भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रहा है। बेरोजगारी बढ़ रही है। अध्यक्षता दयाराम बैसवार ने तथा संचालन श्रवण कुमार पांडेय ने किया। इस मौके पर नूरउद्दीन खां, लवकुश प्रसाद केशरी, लालजी तिवारी, कार्यवाहक जिलाध्यक्ष नामवर कुशवाहा, सोनी गुप्ता, अमरेश देव पांडेय, संतराम केशरी, बसंत गोंड़, जेपी सिंह, स्वतंत्र साहनी, वंशीधर देव पांडेय, नन्हें सिंह, अमरनाथ गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें