फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वावलंबन, स्थायी रोजगार की रीढ़ है

विज्ञापन
विज्ञापन
म्योरपुर। वन विभाग के वृत एवं लेखाकार निदेशक आलोक कुमार अग्रवाल ने मंगलवार की देर शाम रनटोला, आश्रम मोड़ के जंगल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कर्मचारियों से आवश्यक जानकारी लेने के साथ ही तमाम दिशा निर्देश दिए। उन्होंने बनवासी सेवा आश्रम में खादी ग्रामोद्योग, छात्राओं का हॉस्टल देखा और कार्यक्रमों की सराहना करते हुए कहा कि ग्राम उद्योग स्वावलम्बन और स्थायी रोजगार के आधार हैं, इन्हें बढ़ावा मिलना चाहिए। उन्होंने रेशम बोर्ड द्वारा ककून की खेती भी देखी। आश्रम कार्यकर्ता शिवसरन सिंह, लालबहादुर सिंह ने जैविक खेती और ग्रामोद्योग की जानकारी दी। सामाजिक कार्यकर्ता देवनाथ सिंह ने लीलासी में वन भूमि पर आदिवासी महिलाओं द्वारा कब्जा किये जाने की घटना की जानकारी दी और मांग उठाई कि रनटोला, आश्रम मोड़, गोविंदपुर वन डिपो के सामने पड़ी वन भूमि पर पौधरोपण कराया जाए। कहा जिससे वन भूमि पर अवैध कब्जा न किया जा सके। अग्रवाल ने एसडीओ दिनेश कुमार को इस मामले में पहल करने का निर्देश दिया। इस मौके पर शिव कुमार यादव, ओम प्रकाश जायसवाल, यज्ञ नारायण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें