फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजल के साथ माचिस भी ले गया था अनिल

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। घोरावल में अफसरों के सामने सरवट गांव के अनिल पाठक का आत्महत्या का प्रयास करना, जिम्मेदारों के संजीदगी पर सवाल खड़ा करने लगा है।
विज्ञापन

सरकार जनता की समस्याओं के निस्तारण को लेकर तहसील समाधान दिवस, थाना दिवस चला रही है। इसके अलावा जिले के विभागाध्यक्ष प्रत्येक दिन सुबह दस बजे से 12 बजे तक अनिवार्य रूप से अपने कार्यालयों में बैठ कर जनता की समस्या सुनते हैं। इसके बावजूद कुछ लोगों की समस्याओं का निस्तारण नहीं हो पा रहा है। पिछले दिनों यही दर्द लेकर ओबरा के गजराज नगर का विजय भटनागर कलेक्ट्रेट गया था। विजय कलेक्ट्रेट की छत से कूद गया था। इससे घायल विजय को जिला अस्पताल से वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया था। साथ ही सीडीओ ने मामले की जांच के लिए तीन सदस्यी कमेटी एडीएम के नेतृत्व में बनाई थी। अभी यह मामला ठंडा भी नहीं हुआ था कि मंगलवार को घोरावल का सरवट गांव का अनिल पाठक तहसील दिवस पर अपनी फरियाद लेकर पहुंचा। वहां उसने शिकायत किया कि वह कई बार चकरोड पर कब्जे की शिकायत कर चुका है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद डीजल और माचिस लेकर गया अनिल डीजल भरा बोतल खोलने लगा, जिस पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर उस पर केस दर्ज कर दिया गया।
विज्ञापन


घोरावल कोतवाली में आत्महत्या का प्रयास करने वाले अनिल और उसे आत्महत्या के लिए उकसाने वाले सुधीर मिश्रा और प्रभु नारायण पांडेय के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। अनिल आत्महत्या करने की धमकी देकर प्रशासन पर दबाव बनाना चाह रहा था। इस तरह का कृत्य करने वाले किसी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। -आरपी सिंह, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें