सोनभद्र। वेतन की मांग को लेकर आल इंडिया आशा बहू कार्यकर्ती कल्याण सेवा समिति के बैनर तले आशा बहुओं ने गु्रुवार को भी कार्य बहिष्कार कर धरना-प्रदर्शन किया। दोपहर में पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में प्रभारी मंत्री अर्चना पांडेय का घेराव करने की कोशिश, जिसे पुलिस ने रोक दिया। तब प्रतिनिधिमंडल ने प्रभारी मंत्री से मिलकर नियमित वेतन भु्गतान की व्यवस्था कराए जाने की मांग की।
अगु्वाई कर रही जिलाध्यक्ष मंजूलता मौर्या, महामंत्री जानकी देवी का कहना था कि वह सात दिन से सीएमओ कार्यालय पर धरना दे रही हैं लेकिन स्वास्थ्य विभाग का कोई अधिकारी अब तक उनकी मांग जानने नहीं आता। ब्लाकों पर चल रही कलस्टर ट्रेनिंग में किसी कारण न पहुंच पाने और इसकी पूर्व सूचना दिए जाने के बावजूद उन्हें डां्टा जाता है। इसे अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। रीता देवी, माया देवी, संगीता देवी, सरिता देवी, प्रभावती देवी, जारा देवी, कौशिल्या देवी, लीलावती देवी, श्रद्धा देवी, राजकुमारी देवी आदि का कहना था कि आशा बहुओं की मांगों पर संजीदगी नहीं दिखाई गई तो वह ब्लाकों पर तालाबंदी, अधिकारियों का घेराव शुरू करेंगी। इस मौके पर पूजा कुमारी, रामपति देवी, गीता यादव, बिंदू यादव, अमृता कुशवाहा आदि मौजूद रहीं।