फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट की छत से गिरा व्यक्ति वाराणसी रिफर 15-52-41

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। कलेक्ट्रेट में बुधवार को छत से कूदकर घायल हुए ओबरा के गजराज नगर निवासी विजय भटनागर को वाराणसी मानसिक चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया है। प्रभारी जिलाधिकारी (सीडीओ) सुनील वर्मा ने मामले की जांच के लिए एडीएम उमाकांत त्रिपाठी की अगुवाई में तीन सदस्यीय कमेटी गठित की है। इसमें सीएमओ और पीओ डूडा को शामिल किया गया है। उनसे एक सप्ताह में जांच रिपोर्ट तलब की है। वहीं आवास आवंटन में पीओ डूडा वीके निगम के खिलाफ लोग लगातार कलेक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन करते आ रहे हैं ऐसे में जांच टीम में उन्हें शामिल करना सवालों के घेरे में है।
विज्ञापन

विगत एक वर्ष से कांशीराम आवास के लिए तहसील और डीएम कार्यालय का चक्कर काट रहा ओबरा के गजराज नगर का निवासी विजय भटनागर बुधवार को कलेक्ट्रेट पहुंचा था। चूंकि जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह मुंबई में सोलर एनर्जी से जुड़े प्रशिक्षण में शामिल होने गए हैं। ऐसे में प्रभारी डीएम के रूप में सीडीओ सुनील वर्मा कामकाज देख रहे हैं। जिस वक्त विजय कलेक्ट्रेट पहुंचे उस वक्त सीडीओ भी वीडियो कांफ्रेसिंग में गए थे। विजय का कहना था कि वह कलेक्ट्रेट में कांशीराम आवास आवंटन के लिए आया था लेकिन कोई अनुकूल उत्तर न मिलने पर वह कलेक्ट्रेट की छत से कूद गया। उसके घायल होने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका उपचार हुआ। सीएमओ डॉ. एसपी सिंह और सीओ विवेकानंद तिवारी ने अस्पताल में उससे घटनाक्रम के बारे में जानकारी भी ली थी। गुरुवार को विजय को जिला अस्पताल से एक सिपाही की अभिरक्षा में वाराणसी के लिए रिफर कर दिया गया। प्रभारी सुनील वर्मा ने बताया कि विजय को वाराणसी के मानसिक चिकित्सालय के लिए भी रेफर कराया गया है। वह छत से कूदा था या मिर्गी आने से गिरा था, इसकी जांच के लिए उन्होंने तीन सदस्यीय कमेटी गठित किया है। एडीएम उमाकांत त्रिपाठी की अध्यक्षता में बनाई गई है, जिसमें सीएमओ डॉ. एसपी सिंह, पीओ डूडा वीके निगम को भी शामिल किया गया है। कहा, एक सप्ताह में रिपोर्ट आने पर इस मामले में अग्रिम कार्रवाई होगी। विजय पर बुधवार को ही आत्महत्या करने का प्रयास करने के मामले में मुकदमा दर्ज हो चुका है। बता दें कि विजय अपनी वृद्घ मां के साथ ओबरा में एक व्यक्ति के कांशीराम आवास में किराये पर रहता है। वह काफी दिनों से अपने लिए एक आवास आवंटन की मांग कर रहा है। इसके लिए वह तहसील दिवस के साथ ही डीएम कार्यालय में भी आवेदन दे चुका था। बुुधवार को भी वह कलेक्ट्रेट में यही मांग लेकर गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें