सोनभद्र। पुलिस लाइन में गुरुवार को आयोजित अपराध गोष्ठी में एसपी आरपी सिंह के निशाने पर कई थाना प्रभारी रहे। एसपी ने मातहतों को एंटी भूमाफिया में चिन्हित किए गए लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया। गुणदोष के आधार पर मुकदमों का निस्तारण करने का फरमान जारी किया।
पुलिस अधीक्षक ने अनावरण हेतु शेष अभियोगों, सक्रिय हिस्ट्रीशीटरों, एक्चिव लिस्ट में रखे गए अपराधियों, थाना स्तर पर चिन्हित संगठित एवं पेशेवर अपराधियों, गैगेस्टर अधिनियम के अन्तर्गत की कार्रवाई, डीएम द्वारा ििचिन्हत भू-माफियाओ के विरूद्ध कार्रवाई, जेल से रिहा अभियुक्तों के विरूद्ध निरोधात्मक कार्रवाई, आईजीआरएस के लंबित प्रकरणों की समीक्षा। एसपी ने मातहतों को बिना किसी भेदभाव के भय मुक्त वातावरण प्रदान करने का निर्देश दिया। शत प्रतिशत प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करने का निर्देश दिया। कहा कि थाना प्रभारी आगामी नवरात्र समेत अन्य पर्वों के मद्देनजर अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करें। एएसपी डॉ. अवधेश सिंह, अरूण कुमार दीक्षित, सिटी सीओ विवेकानंद तिवारी, सीओ ज्ञान प्रकाश राय, राबट्र्सगंज कोतवाल भारत भूषण तिवारी, करमा एसओ हरिश्चंद्र सरोज, शाहगंज एसओ एसके मिश्रा आदि मौजूद रहे।