सोनभद्र। राजस्व संग्रह अमीनों का 11 सूत्री मांगों को लेकर तीनों तहसीलों में अनिश्चिकालीन हड़ताल गुरुवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। अमीनों ने चेताया है कि मांगों के न माने जाने तक हड़ताल का क्रम जारी रहेगा। उन्होंने यूपी सरकार पर वादाखिलाफी का भी आरोप मढ़ा।
सदर तहसील में जिलाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार त्रिपाठी के अगुवाई में अमीनों ने धरना दिया। यहां प्रेमनाथ, अमरनाथ पाठक, विनोद कुमार पांडेय, गंगा प्रसाद, रामरोरी, अजय कुमार पाठक, राजकुमार, उमेश पाठक, आशाराम, राकेश चौबे, प्रदीप कुमार मौजूद रहे। घोरावल प्रतिनिधि के अनुसार राजस्व संग्रह अमीन संघ उत्तर प्रदेश के प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर घोरावल तहसील परिसर में चल रहा अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन गुरुवार को जारी रहा। घोरावल तहसील अध्यक्ष लालजी उपाध्याय के नेतृत्व में अमीनों ने मांगों के लिए आवाज बुलंद की। कहा कि हम लोग शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगों के लिए अनिश्चित काल तक धरना-प्रदर्शन करते रहेंगे। इस दौरान कार्य बहिष्कार भी किया जा रहा है। यहां शिव गोविंद गिरि, जयश्री प्रसाद, अवधेश कुमार, मुरलीदेव पांडे, विनोद यादव, सतेंद्र कुमार पाठक, विनोद कुमार, ओंकारनाथ, विजय श्रीवास्तव मौजूद रहे। दुद्धी प्रतिनिधि के अनुसार राजस्व संग्रह अमीन संघ के तत्वाधान में मांगों को लेकर अनिश्चित कालीन हड़ताल गुरुवार को भी जारी रहा। यहां दल शृंगार मिश्र, चंद्रमणि, मनेहीराम, रघुवीर, शिवशंकर प्रसाद, रविंद्र कुमार, रामा चौहान, कन्नीलाल गुप्ता, सियाराम तिवारी आदि मौजूद रहे।