फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्य हुआ नहीं, खर्च कर दिया गया लाखों रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
चोपन (सोनभद्र)। ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत कनहरा में विकास कार्यों की शिकायत मिलने पर ब्लॉक प्रमुख बबली ने बुधवार की देर शाम औचक निरीक्षण किया। अनियमितता मिलने पर संबंधितों को फटकार लगाई। ब्लॉक प्रमुख ने बताया कि कार्य हुआ ही नहीं है, जबकि लाखों रुपये खर्च कर दिया गया। वहीं विरोधी पक्ष इस मामले को दूसरी तरफ जोड़कर देख रहे हैं।
विज्ञापन

प्रमुख बबली ने बताया कि 2016-17 में ग्राम पंचायत के सीधहवा में जूनियर हाईस्कूल और प्राथमिक विद्यालय में इंटरलॉकिंग के नाम पर लगभग नौ लाख रुपये निकाल लिया गया है। अभी तक इंटरलॉकिंग नहीं हुई है। इसी तरह 2017-18 में हैंडपंप मरम्मत के नाम पर लाखों रुपया का भुगतान हो गया। जिरही माई धाम पर इंटरलॉकिंग के नाम पर एक लाख नौ हजार, प्राथमिक विद्यालय मझौली में छत एवं फर्श के नाम पर भी धन निकल गया मगर कार्य नहीं हुआ। प्राथमिक विद्यालय सीधहवा में बाउंड्रीवॉल के नाम पर दो साल में दो बार पैसा निकाला गया, लेकिन बाउंड्री अधूरी है। शौचालय भी अधूरा है और तो और बाउंड्री के लिए तैयार किए गए कुर्सी में सरिया के जगह बिजली विभाग के तार का प्रयोग किया गया है। इन सभी में ग्राम विकास अधिकारी और प्रधान की संलिप्तता नजर आई। इस मौके पर एडीओ पंचायत श्रीकांत ध्रवे, जेई संजय सिंह, ग्राम विकास अधिकारी अरुण उपाध्याय, प्रदीप, क्षेत्र पंचायत सदस्य मुन्ना, संतोष कुमार, मदनलाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें