फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी संकट से प्रभावित हो सकता है ओडीएफ अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। मिनिस्ट्री आफ रूरल डेवलपमेंट से नामित सेंट्रल फार रूरल मैनेजमेंट के प्रोफेसर एलेक्जेंडर ने भारत सरकार से नामित छह गांवों का निरीक्षण किया। इन गांवों में पानी का गंभीर संकट पाया। बताया कि पानी के संकट के नाते गर्मी में लोगों को काफी परेशान होना पड़ेगा। इससे ओडीएफ अभियान भी प्रभावित होगा। जिले में पानी के लिए और बेहतर प्लान की जरूरत है।
विज्ञापन

राबर्ट्सगंज स्थित एक होटल में पत्रकार वार्ता में उन्होंने बताया कि पिछले दिनों जिले के छह गांव नेवारी, तेंदूहार, डोमख़री, बर, कुरछा, बेलवादह का निरीक्षण किया। गांवों में पानी का गंभीर संकट देखने को मिला। घोरावल ब्लॉक के डोमखरी गांव में ज्यादा संकट है। बताया कि जिले में ओडीएफ की स्थिति काफी अच्छी है लेकिन गर्मी में पानी से अभियान प्रभावित हो सकता है। ग्राम पंचायतों में निगरानी टीम के गठन और उनके कार्यों पर उन्होंने खुुशी जाहिर की। कहा कि पूरे भारत में ऐसी निगरानी टीम कहीं देखने को मिली। गुरुवार की सुबह करीब पांच बजे एक गांव का निरीक्षण किया, जहां सुबह पांच बजे से ही नौ टीम निगरानी कर रही थी। हर टीम में 10 से 15 महिलाएं थीं। पूरे निगरानी टीम में करीब सौ से ज्यादा महिलाएं निगरानी कर रही थी। ग्राम पंचायतों में शौचालय निर्माण अभी पूरा नहीं हुआ है। निर्माण हो रहा है और जो शौचालय बने हैं वह प्रयोग में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें