मध्य प्रदेश अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त नरेंद्र सिंह मरावी सिंगरौली प्रवास के दौरान जिला मुख्यालय बैढ़न गनियारी आदिवासी छात्रावास में पहुंचकर बच्चों का हाल जाना।
बता दें कि स्व. त्रैयंम्बकेश न्यास सेवा समिति द्वारा गनियारी में संचालित आदिवासी बालक छात्रावास में अध्यक्ष ने छात्रों से मुलाकात की । मरावी ने छात्रावास संचालन समिति को इस पुनीत कार्य के लिए साधुवाद देते हुए कहा कि गरीब असहाय वर्ग के उत्थान एवं कल्याणार्थ में देश एवं समाज का विकास निहित है। समाज के लोग गरीब वर्ग के विकास में कार्य करें तो अन्त्योदय का लक्ष्य पाने से कोई नहीं रोक सकता। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही एक ऐसा दान और सहयोग है, जिससे लोगों का बौद्धिक विकास होता है। इस अवसर पर सिंगरौली विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष दिलीप साह, भाजपा पार्षद दल के नेता संजीव अग्रवाल समेत तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।