फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से मनी संत रविदास जयंती

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएवी पब्लिक स्कूल रिंहद नगर में संत रविदास जयंती हर्षोल्लास पूर्वक मनाई गई। प्राचार्य डॉ. देवेन्द्र कुमार मिश्र ने संत रविदास के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। प्राचार्य ने कहा कि जब -जब अमानवीय कुरीतियां धरती पर सर उठाएंग, तब-तब संत रविदास का जीवन चरित्र दुनिया को मुहब्बत और भाईचारे की रोशनी देकर समाज को सही राह दिखाएगा। हिंदी विभागाध्यक्ष डा. दिनेश दिनकर ने कहा कि जैसे नदी, झरने, बादल, हवा और फूल की कोई जाति तथा मजहब नहीं होता, वैसे ही संतों और महापुरुषों की कोई जाति और मजहब नहीं होता। वे तो सबके और सबके लिए होते हैं। इस अवसर पर प्रभा सिंह, पुष्पा पाण्डेय, मीना सिंह, सोमनाथ तथा रजनीश शुक्ल आदि उपस्थित रहे। एमके पांडेय ने धन्यवाद ज्ञापन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें