फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज नगर पालिका से खसरा खतौनी गायब हुए करीब चार माह का समय बीत चुका है। लेकिन अब तक इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे नाराज सपा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को कलेक्ट्रेट में धरना-प्रदर्शन कर डीएम को मांगपत्र सौंपा।
विज्ञापन

जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा कि नगर पालिका दफ्तर से खसरा-खतौनी का रजिस्टर गायब होने से जनता का प्रभावित हो रहा है। बावजूद इसके अभी तक रजिस्टर का पता नहीं चल सका है। ईओ की तहरीर पर पुलिस अज्ञात के खिलाफ रजिस्टर गायब करने का मामला दर्ज कर शांत बैठी है। कहा कि साजिश के तहत रजिस्टर को गायब किया गया है, इसकी उच्चस्तरीय जांच होने पर सच्चाई खुलकर सामने आ जाएगी। चेतावनी देते हुए कहा जिला प्रशासन ने रजिस्टर गायब करने वालों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की तो आंदोलन किया जाएगा। नगर सचिव मनीष त्रिपाठी ने कहा कि रजिस्टर गायब होना नगर पालिका पर सवालिया निशान है। कहा कि पूर्व में भी रजिस्टर के दो सौ पन्ने गायब हो चुके थे, इस बार पूरा रजिस्टर गायब हो गया। नगर पालिका से जुड़े लोग निजी स्वार्थ की पूर्ति करने में जुटे है। कहा कि जल्द ही गायब रजिस्टर नहीं मिला तो नगर की जनता के साथ पार्टी सड़क पर उतरेगी। इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। डा. केडी सिंह पटेल, बद्री सिंह पटेल, राजेंद्र कोल, चंद्रबली सिंह, आजाद कुशवाहा, जुनैद अंसारी, सैफ, अवधेश कुमार, प्रमोद यदुवंशी, लालू यादव, गुलाम, मुन्ना कुशवाहा, इरशाद खां आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें