फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलकूद में भाग लेने वालों का होता है मानसिक विकास

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। प्रकाश जीनियस पब्लिक इंग्लिस स्कूल राबर्ट्सगंज परिसर मेें गुरुवार को मुख्य अतिथि सदर विधायक भूपेश चौबे ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्र्यापण एवं दीप प्रज्जवलित कर तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस अवसर पर विजेताओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

छात्राओं ने सरस्वती बंदना, स्वागत गीत, नृत्य प्रस्तुत कर दर्शको को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रतिभागी छात्र छात्राओं ने अतिथि को फ्लैग मार्च की सलामी दी। विधायक भूपेश ने चौबे कहा कि बच्चे देश के भविष्य होते है। खेलकूद से शारीरिक और मानसिक विकास होता है। बच्चों को खेलकूद में बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग करना चाहिए। बैलून रेस, रेबिट एंड कैरेट रेस, थ्रो लेग रेस, रिले रेस, हवा हवाई, शामी शामी, हुला एवं मल्हारी ड्रांस आदि प्रस्तुत कर वाहवाही लूटी। रैबिट कैरेट रेस में राशि प्रथम, जूही द्वितीय, दीप्रमाला तृतीय स्थान पर रही। थ्री लेस रेस में रुपेश आर्यंस प्रथम, हिमांश द्वितीय पलक इंजल तृतीय, आवस्टेकल में छात्रा संजना मौर्या प्रथम, पिहू त्रिपाठी द्वितीय, निधि सिंह तृतीय स्थान पर रही। शिक्षक ओमप्रकाश तिवारी ने बच्चों को स्वस्थ्य रहने के लिए टिप्स दिये। विद्यालय के प्रबंधक राजेंद्र प्रसाद जैन ने अतिथियों का स्वागत किया। प्रतियोगिता मेें राबर्ट्र्सगंज, मधुपरु, ओबरा, रेणुकूट, प्रकाश जीनियस शिक्षण संस्थान केे छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का संचालन ब्रजेश सिंह एवं श्रवण पांडेय, शबनम शेख, काजल सिंह, सृजा सिंह ने किया। सीईओ संतोष पांडेय, कमलेश चौबे, रत्नेश त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें