फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: जीप पलटने से एक ही परिवार के 13 लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कोन। स्थानीय थाना क्षेत्र की चकरिया घाटी पर रविवार को सुबह मां अमिला धाम दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की जीप पलट गई। हादसे में तीन महिलाओं समेत एक ही परिवार के 13 लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया।
विज्ञापन

झारखंड के मेराल थाना क्षेत्र के रजबंधा गांव के लोग जीप से सुबह अमिला धाम दर्शन के लिए गए थे। वहां से लौटते समय चकरिया घाटी पर जीप अनियंत्रित होकर पलट गई। संयोग अच्छा था कि गाड़ी खाई में नहीं गिरी। हादसे में गौरीशंकर प्रजापति (40), सुंदर प्रजापति (55), रामलाल प्रजापति (33), आशा देवी (45), रामजतन (55), विभा देवी (27), सुनीता देवी (35), सुनील पासवान (40) सहित कुल 13 लोग घायल हो गए।
हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। दुर्घटना की जानकारी पाकर चकरिया चौकी इंचार्ज शिवप्रकाश यादव मौके पर पहुंचे और पिकअप से घायलों को कोन सीएचसी भेजा। गौरीशंकर प्रजापति की हालत गंभीर बताई गई है। कोन एसओ संजीव सिंह ने बताया कि अमिला धाम से लौटते समय श्रद्धालुओं से भरी जीप घाटी पर पलटी गई थी। हासदे में घायल हुए लोगों का सीएचसी में उपचार कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें