सोनभद्र। जिले में चार महिलाओं समेत 13 और लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। इसके साथ ही जिले में अब तक पाजिटिव मिले लोगों की संख्या 5022 हो गई है। पूर्व में संक्रमित मिले लोगों में से छह मरीज इलाज के बाद शनिवार को स्वस्थ घोषित किए गए। अब स्वस्थ होने वालों की संख्या 4862 हो गई है। शनिवार को 13 और लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव आने पर एक्टिव मामले 86 हो गए हैं। इसकी पुष्टि सीएमओ डॉ. एसके उपाध्याय ने की है।
उधर, चिकित्सकों की टीमें शनिवार को भी संक्रमित मिले लोगों के संपर्क में आने वालों के सैंपल लेने में जुटी रहीं। शनिवार को 1777 लोगों के सैंपल जांच के बाबत लिए गए। इसके अलावा शनिवार को 1794 लोगों की रिपोर्ट भी आई। जिसमें 13 पाजिटिव और 1781 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव मिली। सीएमओ के मुताबिक अब तक 248978 लोगों के सैंपल जांच के बाबत लिए जा चुके हैं। इनमें से 247458 लोगों की रिपोर्ट आई है। जिसमें 5022 पाजिटिव और 242436 निगेटिव मिले हैं। इसके अलावा 1520 लोगों की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। संक्रमित मरीजों में से 74 की मौत हो चुकी है। जिसमें से 24 की मौत सोनभद्र और 50 की दूसरे जिलों में इलाज के दौरान हुई है। शनिवार को संक्रमित मिले लोगों के आवासों के आसपास बैरिकेडिंग करने व सैनिटाइजेशन के लिए संबंधित अधिकारियों को पत्र लिखा गया है।