फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतिदिन धान खरीद की रिपोर्ट न देने वाले प्रभारियों पर होगी कार्रर्वाई

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। दिल्ली की सीमा पर चल रहे किसान आंदोलन की आंच जिले में न पहुंचे, इसके लिए मुख्यमंत्री ने प्रशासन को किसानों की समस्याएं दूर करने का निर्देश दिया है। क्रय केंदों पर किसानों का धान खरीद कर तत्काल भुगतान करने का निर्देश दिया है। इसकी मानीटरिंग के लिए श्रमायुक्त मो. मुस्तफा नोडल अधिकारी बनाए गए हैं। एडीएम योगेंद्र बहादुर सिंह ने क्रय केंद्र प्रभारियों को प्रतिदिन धान खरीद एवं भुगतान की रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है। ऐसा न करने वाले प्रभारियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

शासन ने विकास कार्यों, कोरोना से बचाव के कार्यों समेत अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं की निगरानी के लिए जिले के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों को नोडल अधिकारी नामित किया है। नोडल अधिकारी अपने आवंटित जनपद में 27 से 29 दिसम्बर तक घूम कर किसान संगठन, नेताओं से वार्ता करेंगे। धान क्रय की समीक्षा, धान कय केन्द्रों का निरीक्षण संलग्न चेक लिस्ट के अनुसार करेंगे। सोनभद्र का नोडल श्रमायुक्त मो. मुस्तफा को बनाया गया है। वे धान खरीद में शिकायत मिलने एवं उसकी पुष्टि होने के बाद संबंधित के खिलाफ कार्यवाही करेंगे। इसके अलावा गन्ना कय केन्द्रों, गोशाला, कोविड-19 एवं उसके वैक्सीन की व्यवस्था, किसानों की समस्याओं यथा सिंचाई, नहरों में पानी की उपलब्धता, विद्युत की उपलब्धता, वरासत तथा पुलिस से संबंधित शिकायतों की भी समीक्षा करेंगे। अपर जिलाधिकारी योगेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि अभी नोडल अधिकारी के आगमन की सूचना नहीं प्राप्त हुई। सभी केंद्र प्रभारियों को किसानों का धान क्रय करते हुए समय सीमा के भीतर उनका भुगतान करने के लिए निर्देशित किया गया है। इसमें लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें