फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेणुकूट वन प्रभाग में रोपे जाएंगे 13.65 लाख पौधे

विज्ञापन
विज्ञापन
इस मानसून सत्र में वन विभाग ने सघन पौधरोपण की तैयारी है। पर्यावरण संरक्षण के लिए रेणुकूट डिविजन में 13 लाख से अधिक पौधे लगाए जाएंगे। सभी विभागों को अलग-अलग लक्ष्य आवंटित करते हुए पौधरोपण के लिए गड्ढा खोदने सहित अन्य तैयारियां शुरू करने का निर्देश दिया गया है। सभी वन रेंज में नर्सरी भी तैयार कराई जा रही है।
विज्ञापन

विभाग को सबसे ज्यादा राजस्व देने वाले रेणुकूट वन प्रभाग के अंतर्गत कई औद्योगिक इकाइयां संचालित हैं। लिहाजा यहां पर्यावरण को लेकर चुनौतियां भी अधिक हैं। ऐसे में अभियान के दौरान अधिक से अधिक पौधा लगाने की तैयारी की जा रही है। इस वर्ष का वन प्रभाव को 13,65,460 पौधे लगाने का लक्ष्य दिया गया है। हालांकि विभागीय अफसर लक्ष्य से अधिक पौधे लगाने पर जोर दे रहे हैं। विभागीय कर्मचारियों की ओर से जंगलों में पौधरोपण के लिए 3 मीटर लंबाई 60 सेंटीमीटर चौड़ाई और 45 सेंटीमीटर गहराई आकार के ट्रैंच बनाकर 12910 गड्ढे खोदने की तैयारी शुरू कर दी गई है। डीएफओ मनमोहन मिश्र ने बताया कि शासन से पौधरोपण का लक्ष्य आवंटित हो गया है। डिविजन अंतर्गत 1270.55 हेक्टेयर भूमि में 13,98,811 पौधरोपण किया जाएगा। चार नगर पंचायत दुद्धी, पिपरी, रेणुकूट, अनपरा सहित 171 ग्राम पंचायतों में पौधरोपण समयानुसार कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें