फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: आरोग्य मेले में 124 लोगों ने कराया उपचार

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र/खलियारी। नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रॉबर्ट्सगंज और खलियारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। दोनों जगह कुल 124 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवा दी गई। लोगों को बदलते मौसम में सेहत का विशेष ख्याल रखने की सलाह दी गई।
विज्ञापन

रॉबर्ट्सगंज नगर स्थित नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डाॅ. जेपी सिंह ने मरीजों का उपचार किया। यहां 10 लोगों के ब्लड की जांच की गई। यहां कई लोगों की शुगर और अन्य जांच की गई। यहां कुल 39 लोगों का इलाज कर दवा दी गई। इस मौके पर कृष्णानंद चौबे, मनोज राठौर, ज्ञानप्रकाश रहे। नगवां ब्लाॅक के खलियारी स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आरोग्य मेले में 85 मरीजों का उपचार हुआ। प्रभारी चिकित्साधिकारी डाॅ. अमित सिंह ने बताया कि अधिकांश मरीज बुखार, खांसी से पीड़ित थे। एएनएम सरस्वती देवी ने बताया कि आठ महिलाओं का वजन, बीपी, एचबी, एचआईवी की जांच कर आयरन की गोलियां दी गईं। चार महिलाओं का प्रसव कराया गया। लैब टेक्नीशियन पवन कुमार के मुताबिक 26 मरीजों की मलेरिया, टाइफाइड, शुगर की जांच की गई। सीएचओ सुनीता यादव, फार्मासिस्ट अनूप कुमार आदि रहे।
इनसेट
सलखन पीएचसी में 94 मरीजों का उपचार



सलखन। नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सलखन में रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में , पुरुष, बच्चों का इलाज कर दवा दी गई। डाॅक्टर सतीष कुमार ने बताया कि 94 मरीजों का उपचार किया गया। ब्लड जांच भी की गई। इस मौके पर एलटी अखिलेश राय, मनीष कुमार, एचवी सुनीता विश्वकर्मा, एएनएम सितारा, राजेश कुमार रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें