फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: जन आरोग्य मेले में 124 मरीजों का उपचार, खलियारी में चिकित्सक के न पहुंचने से लौटे मरीज

विज्ञापन
रॉबर्ट्सगंज नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला में उपचार करते चिकित
विज्ञापन
सोनभद्र/खलियारी/सलखन। मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले के तहत रविवार को जिले के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर शिविर लगाए गए। रॉबर्ट्सगंज, खलियारी और सलखन में आयोजित मेले में कुल 124 मरीज पहुंचे। स्वास्थ्यकर्मियों ने मरीजों की जांच कर उपचार किया और आवश्यकतानुसार दवाएं वितरित कीं। वहीं, खलियारी में चिकित्सक और फार्मासिस्ट के नहीं पहुंचने से मरीजों को परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन

रॉबर्ट्सगंज नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर लगे मेले में 34 मरीज पहुंचे। इनमें अधिकतर सर्दी-जुकाम, बुखार और पेट दर्द की शिकायत से पीड़ित थे। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. जेपी सिंह ने मरीजों का परीक्षण कर बीमारी के अनुसार दवाएं उपलब्ध कराईं। साथ ही स्वास्थ्य संबंधी जरूरी सावधानियों की जानकारी दी। स्वास्थ्यकर्मी मनोज राठौर, कृष्णकांत चौबे, चरनजीत सिंह समेत अन्य कर्मचारी व्यवस्था में लगे रहे। वहीं खलियारी स्थित उप-प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित आरोग्य शिविर में चिकित्सक और फार्मासिस्ट के नहीं पहुंचने से मरीजों को अपेक्षित उपचार नहीं मिल सका। करीब 30 मरीज स्वास्थ्य जांच के लिए पहुंचे थे। इनमें से पांच मरीजों के नमूने जांच के लिए लिए गए। एलटी पवन सिंह और स्टाफ नर्स सोनाली एवं सुनीता ने स्वास्थ्य सेवाएं संभालीं। ग्रामीणों का कहना है कि कई मरीज 60 से 70 किलोमीटर की दूरी तय कर स्वास्थ्य केंद्र आते हैं। चिकित्सक के अनुपस्थित रहने से कुछ मरीजों को निराश होकर लौटना पड़ा। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सक और फार्मासिस्ट की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित कराने की मांग की है। सलखन स्थित प्राथमिक उपस्वास्थ्य केंद्र पर रविवार को आयोजित जन आरोग्य मेले में 60 मरीज पहुंचे। डॉ. राकेश कुमार मौर्य ने मरीजों का परीक्षण कर उपचार किया और जरूरत के अनुसार दवाएं दीं। लैब टेक्नीशियन मनीष कुमार ने रक्त के नमूने लेकर जांच की। वहीं, केंद्र पर फार्मासिस्ट राकेश यादव के करीब एक माह से नहीं आने की बात सामने आई है। ग्रामीणों के अनुसार इससे दवा वितरण और स्वास्थ्य केंद्र की नियमित सेवाओं में दिक्कत हो रही है। लोगों ने संबंधित विभाग से फार्मासिस्ट की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें