फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडीएम को समस्याओं से कराया रूबरू

विज्ञापन
विज्ञापन
दुद्धी। अपर जिलाधिकारी योगेंद्र बहादुर सिंह ने बृहस्पतिवार को तहसील मुख्यालय में जांच पड़ताल की। एडीएम ने तहसील मुख्यालय में साफ सफाई, भवन, रंग रोशन रजिस्ट्रेशन कार्यालय पर निर्वाचन के हो रहे कार्यों का जायजा लिया। उपजिलाधिकारी का न्यायालय एवं कार्यालय आदि का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

तहसीलदार शशिभूषण मिश्रा ने एडीएम को क्षेत्र के भौगोलिक स्थिति एवं तहसील से संबंधित जानकारी दी। दुद्धी बार संघ प्रतिनिधि मंडल ने मिलकर अधिवक्ताओं के समस्याओं से सुना। अधिवक्ताओं ने यहां पर बड़े तथा छोटे धनराशि के स्टांप पेपरों के अभाव के कारण होने वाले दिक्कतों का बारे में जानकारी दी। अधिवक्ताओं ने कहा कि यहां छोटे और बड़े धनराशि के स्टांप नहीं मिलने से स्टांप विक्रेता रावर्ट्सगंज से स्टांप लाकर यहां पर ज्यादा दामों पर बेचे जाते हैं। अधिवक्ताओं ने कहा कि दुद्धी में अभिलेख अधिकारी का न्यायालय है यहां नहीं बैठते हैं। इस पर एडीएम ने कहा कि वह कोर्ट करने यहां आएंगे। अधिवक्ताओं ने अभिलेखागार में फाइलें देर से पहुंचने की शिकायत भी की। अधिवक्ताओं ने एडीएम से वादकारी कक्ष, बाउंड्री बाल, कोर्ट परिसर में शौचालय तथा अधिवक्ताओं के बैठने के लिये शेड निर्माण कराये जाने की बात कही। एडीएम ने अधिवक्ताओं को समस्याओं का समाधान किये जाने का भरोसा दिया।
प्रतिनिधि मंडल में बार संघ अध्यक्ष कुलभूषण पांडेय, दिनेश अग्रहरी, राजेंद्र श्रीवास्तव, रामपाल जौहरी, प्रेमचंद्र यादव, वरुणोदय जौहरी, विष्णुकांत तिवारी आदि अधिवक्ता शामिल रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें