फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंपर के धक्के से टूटा तार-पोल, आपूर्ति ठप, लगा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
बभनी। मुख्य बाजार में बभनी-आसनडीह मार्ग पर डंपर के धक्के से बिजली पोल-तार टूट गया। इसके चलते जहां पूरे बाजार की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। वहीं आवागमन भी ठप हो गया। पुलिस ने प्रयास कर जाम खुलवाया, तब जाकर आवागमन सुचारु हो सका। देर शाम तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई थी।
विज्ञापन

बाजार से गुजरे बभनी-आसनडीह मार्ग किनारे नाली का निर्माण किया जा रहा है। नाली की दिवार के बगल में भराई के लिए मिट्टी लेकर पहुंचे डंपर में तार फंस गया और इसके चलते तार के साथ पोल भी टूटकर गिर गया। सडक पर तार पोल गिरने से जाम लग गया और बाजार की आपूर्ति भी ठप हो गया। संयोग ही था कि तार-पोल की चपेट में कोई नहीं आया। पहुंची पुलिस ने तार-पोल को किनारे करवाया, तब जाकर आवागमन बहाल हुआ। देर शाम तक विद्युत आपूर्ति दुरुस्त करने का काम शुरू नहीं हो सका था। लोगों का कहना था कि इसको लेकर संबंधितों से कई बार बात की गई लेकिन समाचार दिए जाने तक मौके पर बिजली विभाग से जुड़ा कोई व्यक्ति पहुंच नहीं पाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें