फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जरूरतमंदों को किया कंबल व शाल वितरित

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। युवा कल्याण विभाग से संचालित युवक मंगल दल एवं युवा भारत संगठन के तत्वावधान में सोमवार को घोरावल ब्लॉक के अतरौली राजा गांव के मुसहर बस्ती में 26 दिव्यांगों व जरूरतमंदों को कंबल वितरित किया गया। यहां इलाहाबाद बैंक खैरपुर के प्रबंधक चंदन कुमार ने वयोवृद्ध महिला महाराजी पत्नी स्व. बरखंती को शॉल ओढ़ाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि दबे कुचले समाज की सेवा जरूरी है। इसके लिए सभी को आगे आना चाहिए। गांव के धर्मशीला, पन्ना, यशोदा, समेत कुल 26 लोगों को शॉल वितरित किया गया। इस दौरान मनोज दीक्षित, श्याम सुंदर मौर्या, बासुदेव, रामरतन, राजकुमार, सुरेश, ओम प्रकाश, बबलू, शिव शंकर, अमरेश, बिरजू मौजूद रहे। डाला प्रतिनिधि के अनुुसार सेक्टर सी मोड़ हनुमान मंदिर परिसर में सोमवार को असहायों को कंबल वितरित किया गया। यहां डीडी गुप्ता, चोपन थाने के एसआई दिग्विजय सिंह व व्यापार मंडल अध्यक्ष ओबरा सुशील गोयल ने पांच सौ गरीबों को कंबल बांटा। इस दौरान हरेंद्र पांडे, संजय कुमार दुबे, उमा, दिनेश पटेल, अन्नू गुप्ता, सुशीला पटेल मौजूद रहे। आदि सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें