बीजपुर। एनटीपीसी रिहंद के सामाजिक संस्था मालवीय मिशन ने आस-पास के ग्रामीण विद्यालयों के लिए रविवार को सोन शक्ति स्टेडियम में खेलकूद, सामान्य ज्ञान, चित्रकला तथा निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया।
मुख्य अतिथि मालवीय मिशन के महासचिव अभिषेक टंडन ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस दौरान 100 मीटर दौड़ बालक वर्ग में मानस कुमार, रितेश कुमार, सोनू कुमार तथा बालिका वर्ग में गीता कुमारी, सीता कुमारी, रूपा कुमारी क्रमश: प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर बालक वर्ग दौड़ में अविनाश, दीपक कुमार पाल, असलम तथा बालिका वर्ग में रिंकू कुमारी, अर्चना कुमारी, रीता कुमारी भी क्रमश: विजेता घोषित हुईं। दौ सौ मीटर रिले रेस में बालक वर्ग से शिवम-पवन, रितेश कुमार-सुनील कुमार एवं चंद्रकेश-पवन की जोड़ी विजेता रही तथा बालिका वर्ग में काजल-अंजलि, पूनम-सीता कुमारी एवं राधिका-करिश्मा की जोड़ी क्रमश: प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय विजेता रही। सरदार बल्लभ भाई पटेल व महामना पंडित मदन मोहन मालवीय जी की जयंती पर आधारित निबंध प्रतियोगिता में अंबिका कुमारी, मुस्कान, ललिता, लवली एवं अजीत कुमार ने बाजी मारी। सामान्य ज्ञान में हिमांशु, नंदनी कुमारी, आयुष कुमार, रीता कुमारी पाल तथा चित्रकला प्रतियोगिता में अमर कुमार, विजय, ज्योति व रजाजुद्दीन अंसारी विजेता घोषित किए गये। कार्यक्रम का संचालन मिशन के सचिव श्रीराम यादव ने तथा कार्यक्रम का संयोजन मिशन के वित्त सचिव संजय कुमार, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सचिव ऋषि कांत कुमार, कल्याण सचिव गोविंद सिंह सहित किशोर गोकुल दास गवांडे, अवनीश पांडेय एवं प्रदीप कुमार ने किया। इस अवसर पर वरिष्ठ प्रबंधक अनित कुमार एवं शिक्षा विभाग के एनपीआरसी मोहन मिश्रा, अभिषेक टंडन, डॉ दिनेश दिनकर, योगेंद्र कुमार, हरेंद्र सिंह गुर्जर, मिथिलेश कुमार श्रीवास्तव मौजूद थे।