फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैनी में धान खरीददारों का इंतजार कर रहे किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
वैनी(सोनभद्र)। जिले में धान खरीद शुरू होने के दो माह बीत जाने के बाद भी वैनी स्थित हॉट केंद्र पर धान की खरीददारी शुरू नहीं हो सकी है। स्थिति यह है कि किसान खुले में धान का ढेर लगाकर खरीददार का इंतजार कर रहे हैं। इससे किसानों में आक्रोश है।
विज्ञापन

एक अक्तूबर से क्रय केंद्रों पर धान खरीद की शुरूआत कराई गई थी। इसी तरह वैनी स्थित हॉट शाखा पर गडवान चेरूई वैनी न्याय पंचायतों के किसानों का धान खरीदा जाना था। किसान क्रय केंद्र पर धान गिराकर इंतजार कर रहे हैं। किसान राज नारायण, देवी प्रसाद, मोहन सिंह, राजेश राजाराम आदि ने बताया कि केंद्र पर टेंट तंबू की बात तो छोड़ दें अलाव तक की व्यवस्था नहीं है। खरीद ना होने पर किसान धान बिचौलियों के यहां बेचने को मजबूर हैं। किसानों का आरोप है कि धान को बिचौलिये खरीदते हैं फिर उसे हॉट शाखा से खरीद दिखाते हैं। इससे लक्ष्य की पूर्ति भी हो जाती है। किसानों ने इस संबंध में जिलाधिकारी से जांच कर कार्रवाई की मांग की है। चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द से जल्द धान खरीद सुचारू रूप से शुरू नहीं हुआ तो वह लोग आंदोलन करने को बाध्य होंगे। वहीं जिला विपणन अधिकारी देंवेंद्र सिंह का कहना है कि केंद्र पर खरीद जारी है। किसान गलत आरोप लगा रहे हैं। अब तक 100 मीट्रिक टन धान की खरीद हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें