फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्टिफिशियल ज्वेलरी का गुर सीख रही ग्रामीण महिलायें

विज्ञापन
विज्ञापन
बीजपुर। एनटीपीसी रिहंद के सीएसआर विभाग की ओर से ग्रामीण महिलाओं को आर्टिफिशियल ज्वेलरी बनाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। मुख्य अतिथि मुख्य महाप्रबंधक एके मुखर्जी एवं विशिष्ट अतिथि अध्यक्षा वर्तिका मंडल समिति स्वरूपा मुखर्जी ने मंगलवार को प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया। प्रशिक्षण शिविर में 32 महिलाओं ने पंजीकरण कराया है। मुख्य अतिथि ने कहा कि हमारा प्रयास है कि महिलाएं आर्टिफिशियल ज्वेलरी का निर्माण करें तथा इसका व्यापार करें। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सीएसआर विभाग के उप महाप्रबंधक एसपी गुप्ता विभिन्न संस्थाओं से संपर्क कर हर संभव प्रयास कर रहे हैं। इसी क्रम में उद्यमिता विकास संस्थान के वाराणसी केंद्र से आए प्रभारी प्रोग्राम अधिकारी आरबी मिश्रा और उनकी विशेषज्ञ टीम के सदस्यों ने प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत की गई। वर्तिका महिला मंडल समिति की उपाध्यक्षा रश्मि चौकसे, मधु श्रीवास्तव, सरिता राय, आरती प्रसाद, बेला गुप्ता, देबामित्रा सिन्हाराय, निर्मला यादव, संजू रानी, गीता सिंह आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें