फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विभिन्न सड़क हादसों में पांच लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बभनी(सोनभद्र)।। थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर मंगलवार की रात हुए सड़क हादसे में पांच लोग घायल हो गए। परसाटोला, पिपरखाड़ में अनियंत्रित ट्रक पेड़ से टकराकर पलट गया। उसमें चालक और खलासी घायल हुए। जबकि खोतोमहुआ मोड़ के पास दो बाइकों की टक्कर मेें तीन लोग घायल हो गए। सभी को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

एक ट्रक छत्तीसगढ़ से सरिया लादकर इलाहाबाद की ओर जा रहा था। मंगलवार की रात करीब नौ बजे पिपराखाड़ परसाटोला के पास ट्रक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया और फिर पलट गया। हादसे में चालक हरवेंद्र सिंह निवासी मध्य प्रदेश व खलासी हरि प्रसाद निवासी सूरजपुर छत्तीसगढ़ घायल हो गए। उधर रामकेश गोड़ (22) पुत्र हरिकशुन और हरदेव गोंड (20) पुत्र हरिप्रसाद निवासी खोतोमहुआ अपने घर से बाइक से बभनी आ रहे थे। बभनी से अमरनाथ (35) पुत्र जगरनाथ निवासी पोखरा अपने घर पोखरा जा रहा था। जैसे ही दोनो बाइक सवार खोतोमहुआ मोड़ के पास पहुंचे उनकी आमने-सामने की टक्कर हो गई। इससे तीनों घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है। अमरजीत को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें