फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मयूर नृत्य के मंचन पर गूंजे श्रीकृष्ण के जयकारे

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज के रामलीला मैदान में चल रहे रासलीला में रविवार की रात चक्र सुदर्शन भगवान श्रीकृष्ण की आकर्षक झांकी सजाई गई। मयूर नृत्य का मंचन किया। वृंदावन से आए कलाकारों ने राधा कृष्ण की झांकी का शानदार मंचन किया, जिस पर लोगों ने श्रीकृष्ण के जयकारे लगाए।
विज्ञापन

श्री विशाखा रमण बिहारी संस्थान वृंदावन मथुरा के निर्देशन में वृंदावन से आए कलाकारों ने जालंधर वध का मंचन किया। यहां आए व्यास ने कहा कि देश के ऋषि नारद देवराज इंद्र के समीप जाते हैं और बोलते हैं कि आपके गुरुदेव शंकर नेे आपके साथ छल किया है। देवताओं ने छोटा राज्य तुम्हें दे दिया है। इसलिए तुम्हारे साथ छल किया गया है। इतना सुनते इंद्र क्रोध से भर जाते हैं और देव ऋषि से बोलते हैं कि आप निश्चिंत हो जाएं। मैं बड़ा राज्य लेकर रहूंगा। उसके बाद नाराज ऋषि शंकर जी के पास जाते हैं और इंद्र की चुनौती बात भोलेनाथ से कहते हैं। उसी समय देवराज इंद्र क्रोध में आकर भोलेनाथ से अपने साथ हुए धोखे वाली बात कहते हैं और भोलेनाथ को अपमानित करते हैं। अपमान से नाराज हो भोलेनाथ समुंद्र से एक जालंधर नाम का एक राक्षस प्रकट करते हैं और उससे बोलते हैं कि इंद्र ने मेरा अपमान किया है, उसका तुम्हें बदला लेना है और अपना त्रिशूल उसे दे देते हैं। रासलीला में कलाकारों ने ंमयूर नृत्य का प्रदर्शन किया, जिस पर लोगों ने जमकर श्रीकृष्ण भगवान के जयकारे लगाए। यहां जितेंद्र सिंह, राकेश गुप्ता, पवन जैन, कृपाशंकर जायसवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें