अनपरा। कोहरौल स्थित मिसिरा सरोवर में रविवार को आदिवासी तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अनपरा वन रेंज के रेंजर दिनेश सिंह द्वारा सरोवर के तट पर डीह बाबा का पूजन-अर्चन कर किया गया। कार्यक्रम को देखने के लिए सरोवर तट पर मौजूद दर्शकों ने तैराकों का हौसला ताली बजाकर किया। प्रतियोगिता में विकास यादव प्रथम, ज्वाला प्रसाद द्वितीय व दिनेश कोल तृतीय स्थान पर रहे। मुख्य अतिथि ने कहा कि जलाशय के किनारे रहने वाले आदिवासियों में तैराकी का हुनर आनुवांशिक है। तैराकी का हुनर आपदा मे सबसे अधिक काम आता है। अपनी सुरक्षा के साथ दूसरों की भी मदद कर सकते है। विशिष्ट अतिथि अनपरा परियोजना के अधीक्षण अभियंता एन एन त्रिपाठी ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम लोगों में जोश भरते है। सामाजिक कार्यकर्ता आर डी सिंह ने कहा कि ऊर्जांचल में आदिवासियों के विकास के प्रति यहां की कोयला व बिजली परियोजनाएं पहल नहीं करती हैं जिससे इनका विकास आज भी रुका हुआ है। प्रतियोगिता में विकास यादव प्रथम, ज्वाला प्रसाद द्वितीय व दिनेश कोल तृतीय स्थान पर रहे। सभी खिलाडिय़ो को मुख्य अतिथि व विशिष्ठ अतिथि ने माला व पुरस्कार देकर सम्मानित किया कार्यक्रम की अध्यक्षता जगदीश साहनी ने किया। अतिथियों का स्वागत सचिव ओम प्रकाश कार्यक्रम में अजीत सिंह कंग, रींना सिंह, प्रकाश यादव, राम दुलारे पनिका, राकेश कुमार निषाद, संचालन भोलानाथ निषाद ने किया