अनपरा। ऊर्जांचल के विभिन्न ग्राम पंचायतों में दवा का छिड़काव न होने से बीमार हो रहे नागरिकों का आक्रोश चरम पर है। गुरुवार को परासी ग्राम सभा में दवा का छिड़काव करने आयी स्वास्थ्य विभाग की टीम को नागरिकों की नाराजगी झेलनी पड़ी।
अनपरा बाजार निवासी आशीष मिश्रा व अंकुश कुमार दूबे, संतोष कुमार,राकेश कुमार सोनी आदि ने आरोप लगाया कि नागरिकों द्वारा लम्बे समय से क्षेत्र में दवा छिड़काव की मांग की जा रही है परन्तु स्वास्थ्य विभाग की कान पर जू तक नहीं रेंग रहा है। उन्होंने कहा कि अमर उजाला अखबार में डेगू के प्रकोप की खबर छपने के बाद हरकत में आये स्वास्थ्य विभाग द्वारा गुरूवार को प्रभावित क्षेत्र बताकर सिर्फ परासी के कुछ हिस्सों में ही दवा का छिड़काव किया गया। उन्होंने कहा कि फागिंग करने वाली टीम के पास न तो पर्याप्त दवा थी और न ही ईंधन जिससे साफ लग रहा था कि विभाग सिर्फ खानापूर्ति कर कोरम पूरा करना चाहता है। उन्होंने कहा कि जबकि कई माह पूर्व ही मुख्य चिकित्साधिकारी सोनभद्र द्वारा ऊर्जांचल के ककरी, रेहटा, परासी, औड़ी, अनपरा, गरबंधा मे मच्छररोधी दवा के फागिंग व छिड़काव हेतु निदेर्शित किया गया है। इस संबंध में जिले के डीएमओ का कहना है कि जो क्षेत्र प्रभावित है वहां फागिग करायी जा रही है।