फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक प्रमाणपत्र बांटने पहुंचे थे,आवास मिले अधूरे

विज्ञापन
विज्ञापन
घोरावल। नगर पंचायत में आईएचएसडीपी योजना के तहत बने आवासों के आवंटन का प्रमाण पत्र लाभार्थियों को वितरित करने बृहस्पतिवार को पहुंचे विधायक अनिल मौर्या और एसडीएम मणिकंडन ए. ने आवास अपूर्ण होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने प्रमाण पत्र वितरण का कार्यक्रम निरस्त कर दिया। कार्यदायी संस्था को फटकार लगाते हुए एक महीने के अंदर आवास पूर्ण करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

कार्यदायी संस्था सीएनडीएस से निर्मित आवासों का प्रमाण पत्र गुरुवार को लाभार्थियों को देने के लिए स्थानीय विधायक डॉ. अनिल कुमार मौर्या और एसडीएम मणिकंडन ए. नगर पंचायत कार्यालय में बृहस्पतिवार को पहुंचे। नगर पंचायत पर प्रमाण पत्र लेने आए लाभार्थियों ने विधायक और एसडीएम से आवासों के अधूरे रहने का हवाला दिया, जिस पर दोनों ने गहरी नाराजगी व्यक्त की। इसके बाद विधायक, एसडीएम, नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश कुमार और ईओ चैतन्य कुमार तिवारी आवासों का निरीक्षण करने पहुंच गए। मौके की स्थिति देख आवासों के प्रमाण पत्र के आवंटन को विधायक, एसडीएम के निर्देश पर स्थगित कर दिया गया। साथ ही संबंधित अधिकारियों को तलब करने का निर्देश भी दिया।
 बताया गया कि आवासों में पेयजलापूर्ति, शौचालयों, खिड़कियों व विद्युत वायरिंग का कार्य अपूर्ण है। इससे लाभार्थियों में असंतोष है। इन आवासों में प्रवेश मार्ग काफी नीचे बनाया गया है। जिन्हें आवास आवंटित नहीं है उन लोगों ने भी उसमें अतिक्रमण कर लिया है। इसकी मौके पर पुष्टि भी हुई। ईओ ने मौके से एक लेखपाल व नगर पंचायत कर्मियों को जाकर निरीक्षण करने का निर्देश दिया। एसडीएम ने कार्यदायी संस्था सीएनडीएस व संबंधितों को तलब कर लिया है। विधायक डॉ. अनिल कुमार मौर्य ने लाभार्थियों को आश्वासन दिया कि एक माह में आवासों की कमियों को दुरुस्त कराकर आवंटन की प्रक्रिया पूर्ण कर ली जाएगी। जब तक आवास से संबंधित कार्य पूर्ण नहीं हो जाते, इनका आवंटन नही होगा। इस दौरान बीके निगम, अमरनाथ पटेल, सुरेंद्र मौर्य, कैलाश सिंह, कृष्णा पटेल, अवधेश मौर्य, केपी मौर्य, धनंजय सिंह, संजय सिंह               मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें