फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संतुलित खान-पान पर दिया गया जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
चुर्क। स्वामी हरसेवानंद महाविद्यालय में शुक्रवार को फूड फिएस्टा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डा. एसके चौबे और पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य एके वर्मा ने किया। बीए प्रथम वर्ष, द्वितीय वर्ष एवं तृतीय वर्ष गृहविज्ञान की छात्राओं ने विभिन्न प्रकार के पकवान तैयार किए।
विज्ञापन

प्राचार्य डा. चौबे ने कहा कि वर्तमान में पाश्चात्य संस्कृति का प्रभाव सभी क्षेत्रों में हो रहा है। हमारे खान-पान में इसका प्रचलन तेजी से बढ़ रहा है। लोग दैनिक जीवन के खान-पान में ऐसे खाद्य पदार्थों का सेवन कर रहें हैं जो स्वास्थ्य को हानि पहुंचा रहे हैं। स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए ऐसे खाद्य पदार्थों के सेवन की अवश्कता है जो मन मस्तिष्क को संतुलन प्रदान कर सके। इसी उद्देश्य को लेकर छात्राओं ने शुद्व एवं स्वास्थ्यप्रद भोज्य आहार तैयार किए। इस अवसर पर रामनारायण, अमरजीत शर्मा, सुजाता पांडेय, सरोज उपाध्याय, राकेश तिवारी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें