फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्करों के चंगुल से 15 मवेशियों को कराया मुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
करमा। थाना क्षेत्र के जुरवट नहर के पास वृहस्पतिवार को घेराबंदी कर पुलिस ने मवेशियों से भरी एक पिकअप को पकड़ लिया। वाहन के साथ पकड़े गए दो पशु तस्करों की चंगुल से वध के लिए ले जाए जा रहे 15 पड़वा मुक्त कराया। आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता का मुकदमा दर्ज कर उनका चालान कर दिया।
विज्ञापन

अपराधियों के धर पकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के मद्देनजर सुबह पौने छह बजे जुरवट नहर के पास थाना प्रभारी राकेश राय ने एक पिकअप को रूकने का इशारा किया। पुलिस को देख वाहन खड़ा कर चालक और उसमें सवार एक व्यक्ति भागने लगा। संदेह होने पर पुलिस कर्मियों ने पीछा कर उन्हें धर दबोचा। तलाशी लेने पर वाहन में कई पड़वा मिले। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी विवेकानंद तिवारी ने बताया कि वाहन में मिले 15 पड़वां को ग्रामीणों की सुपुर्दगी में देने की कार्रवाई की जा रही है। पशु तस्कर वाराणसी के रामनगर निवासी रवि चौबे और अब्दुल करीम उर्फ अरबाज के खिलाफ केस दर्ज कर चालान कर दिया गया। पिकअप को सीज कर दिया गया है।

सोनभद्र। राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के पुसौली और भागलपुर गांव में वृहस्पतिवार को छापेमारी कर कोतवाल सीपी पांडेय और सब इंस्पेक्टर सुजीत मिश्रा ने दो हेरोइन तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। सीओ ने बताया कि पकड़े गए राबर्ट्सगंज के ब्रह्मनगर निवासी फिरोज खां और कांशीराम आवास निवासी पप्पू के कब्जे से 20 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। तस्करों के खिलाफ संबंधित धारा में केस दर्ज कर उनका चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें