फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सत्य निष्ठा क्लब को दिलाई मूल्यों की शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
बीजपुर । डीएवी पब्लिक स्कूल रिहंद नगर में विद्यार्थियों के सत्य निष्ठा क्लब को प्राचार्य डॉ देवेन्द्र कुमार मिश्र द्वारा मानवीय मूल्यों की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन

केंद्रीय सतर्कता आयोग के निर्देशों के अनुपालन में भारत रत्न सरदार बल्लभ भाई पटेल के जन्मदिन के उपलक्ष्य में गठित इस क्लब के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए प्राचार्य ने कहा कि लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल का समग्र जीवन कर्म निष्ठा, मानवीय मूल्य और देश प्रेम का कीर्ति शिखर है। उनके जीवन से प्रेरणा लेकर विद्यार्थी अपने देश की तस्वीर बदल सकते हैं। प्राचार्य ने विश्वास व्यक्त किया कि शिक्षकों, अभिभावकों और विद्यार्थियों के सामूहिक प्रयास से विद्यालय का सत्य निष्ठा क्लब अपने राष्ट्र सेवा मिशन में अवश्य कामयाब होगा। प्रार्थना सभा के दौरान आयोजित इस सीधे सादे कार्यक्रम में प्राइमरी विंग की प्रभारी डा. रश्मि मिश्रा, डा. आरके झा, डा. दिनेश दिनकर, एमके पांडेय, पुष्पा पांडेय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें